फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिना निष्कर्ष समाप्त हुई बैठक, अब सोमवार को होगा मंथन कर्मचारी शासन प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-62 स्थित डीपीआई ऑफिस के बाहर बेरोजगार ईटीटी शिक्षकों का धरना 82वें दिन भी चलता रहा। शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक ने शिक्षकों की उम्मीदों को कमजोर कर दिया। शिक्षकों को उम्मीद थी कि लंबी लड़ाई के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया पर कोई ठोस फैसला निकलेगा, लेकिन बैठक बिना निष्कर्ष के समाप्त हो गई। सूत्रों के अनुसार बैठक में मौजूद शिक्षा सचिव ने शिक्षकों के मुद्दों को और विचार की जरूरत बताकर अगली बैठक सोमवार को तय कर दी।
विज्ञापन

यह सुनकर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल में निराशा साफ दिखाई दी, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि शुक्रवार की बैठक निर्णायक साबित होगी। इसके बाद यूनियन ने स्पष्ट कहा है कि सोमवार की बैठक में भी यदि कोई ठोस समाधान नहीं दिया गया, तो वे बुधवार से आंदोलन को और तीखी दिशा देंगे। उन्होंने ने चेतावनी दी है कि वे शांतिपूर्ण धरने से आगे बढ़कर सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए नया चरण शुरू करेंगे। ईटीटी यूनियन लगातार सरकार से 3,500 से अधिक अभ्यर्थियों की लंबित नियुक्तियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रही है। यूनियन के अनुसार सरकार ने सत्ता में आने के बाद भर्ती पूरी करने का वादा किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें