फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्वास्थ्य मंत्री ने दवा निर्माताओं को गुणवत्ता का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मध्य प्रदेश में कफ सिरप के सेवन से हुई बच्चों की मौत के बाद पंजाब सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने राज्य की सभी दवा निर्माण इकाइयों को सख्त गुणवत्ता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों और समूची मानवता की सुरक्षा को देखते हुए कच्चे माल और तैयार दवाओं की गहन जांच अनिवार्य है।
विज्ञापन

एम्स मोहाली में दवा निर्माण इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने उत्पादन से पहले कच्चे माल की सख्त टेस्टिंग और उत्पादन के बाद कफ सिरप व अन्य दवाओं की पूरी तरह जांच करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, लेकिन मौजूदा हालात में अधिक सतर्कता बेहद जरूरी है। केंद्रीय औषधि प्राधिकरण और केंद्र सरकार के साथ उठाई गई दवा निर्माताओं की चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उद्योग के साथ खड़ी है और उनकी समस्याएं उचित मंच पर उठाई जाएंगी।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य में नकली और घटिया दवाओं के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। उन्होंने सभी इकाइयों से निर्धारित गुणवत्ता मानकों और विशिष्टताओं का कड़ाई से पालन करने की अपील की। इस बैठक में खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त दिलराज सिंह, संयुक्त आयुक्त संदीप गर्ग, दवा निर्माण इकाई के अध्यक्ष जगदीप सिंह तथा विभिन्न दवा इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें