फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रॉड से ताला तोड़ा, 45 मिनट में 22 हजार की नकदी और सामान किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के वसंत विहार सोसाइटी की चामुंडा करियाना स्टोर से सिक्के समेत 22 हजार रुपये की नकदी, सिगरेट समेत अन्य सामान चोरी होने का समाचार है। चोर रात करीब ढाई बजे दुकान में घुसा। इसके बाद सवा तीन बजे चोरी करके दुकान से निकला। करीब 45 मिनट अपनी बाइक बाहर खड़ी करके दुकान से चोरी करता रहा। दुकान मालिक ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

अनिल कुमार झा ने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके गया था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुकान खोलने गया तो आधा शटर खुला था। जब दुकान के अंदर देखा तो 17 हजार की नकदी समेत करीब पांच हजार के सिक्के, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक, साबुन आदि महंगा सारा सामान चोरी हो चुका था। जब उन्होंने सीसीटीवी चेक किया तो रात ढाई बजे एक युवक बाइक पर आया और बैग में से एक रॉड निकाल कर ताले तोड़कर शटर आधा ऊपर उठाकर अंदर घुस गया। चोर ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें