फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेवा केंद्र के ग्राउंड में जलभराव, शर्मा एस्टेट की दीवारों में आई सीलन, दुर्गंध-मच्छरों से जीना हुआ दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। म्यूनिसिपल पार्क लोहगढ़ के सामने स्थित सेवा केंद्र के ग्राउंड से पानी की निकासी का उचित प्रबंध न होने से आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर अगले दो सप्ताह के भीतर इस समस्या का स्थायी हल नहीं किया गया तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी। लोगों का कहना है कि ग्राउंड से सटे शर्मा एस्टेट में रहने वाला परिवार तीन वर्षों से जलभराव, बदबू और मच्छरों की समस्या झेलने को मजबूर है, लेकिन अब तक नगर परिषद की तरफ से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय निवासियों कुलदीप सिंह, सरजीवन कुमार, गुरमीत कौर, संजीवनी समेत अन्य लोगों ने बताया कि ग्राउंड में हर समय पानी भरा रहता है। दुर्गंध में मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। खड़े पानी के कारण आसपास के घरों में सीलन की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। इससे मकानों की दीवारें दिन-प्रतिदिन कमजोर होती जा रही हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि 23 जनवरी 2023 को उन्होंने इस समस्या से हलका विधायक कुलजीत रंधावा को भी अवगत कराया था, लेकिन करीब तीन साल बीतने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पाया। इस दौरान वे कई बार नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, मगर उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने यह भी बताया कि 18 मार्च 2025 को उन्होंने नगर परिषद कार्यालय में आरटीआई दायर कर समस्या से जुड़े जवाब मांगे थे, लेकिन नौ माह बीतने के बाद भी आरटीआई का कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


सेवा केंद्र के आगे स्थित कच्चा ग्राउंड पार्क के रूप में दर्ज है। यदि आसपास के घरों को पानी से कोई परेशानी हो रही है तो दीवार के साथ लंबा और ऊंचा फुटपाथ बनाकर घरों को नुकसान से बचाने के प्रबंध किए जाएंगे। - परविंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें