फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 108 ज्योत की आरती से शनि देव की महिमा का किया गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-2 के राधा कृष्ण मंदिर में भगवान शनि देव की 108 ज्योत से संगीतमय कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार भाग लिया और शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश गौड़ ने शनि चालीसा के पाठ से किया। इसके बाद भगवान शनि देव की 108 ज्योत आरती संपन्न हुई। सैकड़ों दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती में हिस्सा लिया। संगीतमय कीर्तन में भजन गायकों ने शनि देव की महिमा का गुणगान किया। मंदिर सभा के प्रधान अतुल शर्मा ने कहा कि जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ जैसे शुभ अवसरों को धार्मिक आयोजनों से जोड़ना आध्यात्मिक संस्कारों को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें