फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: समरसता संकल्प यात्रा का किया स्वागत, दो पालकी की भेंट की

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भारतीय जनता पार्टी की समरसता संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित है। इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों विशेष तौर पर मौजूद रहे। यात्रा का स्वागत वेरका चौक पर हुआ। भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की उपप्रधान आभा बंसल ने मोहाली की श्री गुरु रविदास नौजवान सभा के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यात्रा का स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान केवल ढिल्लों और आभा बंसल ने संयुक्त रूप से दो पालकी साहिब भेंट कीं। ये पालकी साहिब फेज-7 स्थित श्री गुरु रविदास डायमंड टेंपल की गुरुद्वारा कमेटी को सौंपी गईं। कमेटी के पदाधिकारियों ने इस धार्मिक सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गुरु रविदास जी महाराज के संदेशों को याद किया गया। सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया गया। जिला प्रधान संजीव वशिष्ठ, विधायक कुंवर विजय प्रताप, राजेश बग्गा और सुखविंदर गोल्डी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें