फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ अस्पताल में सुरक्षा वादे अधूरे, स्टाफ में चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सिविल अस्पताल खरड़ में महिला स्टाफ पर हुए हमले के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। डीएसपी खरड़ और एसडीएम खरड़ द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद पुलिसकर्मी और पेस्को के सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं हुए हैं। इससे रात की ड्यूटी करने वाली महिला डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों में चिंता बनी हुई है। बीते दिनों हुई मारपीट की घटना के बाद डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रोष धरना दिया था। इसे सुरक्षा सुनिश्चित करने के आश्वासन पर समाप्त किया गया था। प्रशासन ने पेस्को कंपनी के गार्डों की तैनाती तक पंजाब पुलिस के दो कर्मचारियों को स्थायी रूप से तैनात करने का भरोसा दिया था। हालांकि, घटना के कई दिन बाद भी न तो पेस्को के गार्ड पहुंचे हैं और न ही पुलिस की स्थायी तैनाती हुई है। पुलिसकर्मी केवल एक-दो दिन ही अस्पताल में दिखे, जिसके बाद स्थिति पहले जैसी हो गई। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल का बड़ा क्षेत्र और रात में लगातार आवाजाही स्टाफ के लिए डर का कारण है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से जल्द पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों की अपील की। मोहाली के उपायुक्त आदित्य डचलवाल ने कहा कि महिला डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सिविल सर्जन को अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की तुरंत समीक्षा करने के निर्देश देने की बात कही। यदि कोई कमी पाई जाती है, तो उसे तुरंत दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें