फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एयरपोर्ट से पटियाला जंक्शन की दूरी एक किमी होगी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद करेगा जमीन अधिग्रहीत, गमाडा करेगा निर्माण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। अब एयरपोर्ट से पटियाला जंक्शन तक की दूरी करीब एक किलोमीटर कम हो जाएगी। गमाडा जीरकपुर के दयालपुरा से एयरपोर्ट तक नई रोड बनाने की तैयारी कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस रोड को बनाने के लिए जीरकपुर नगर परिषद के क्षेत्र में पड़ने वाली करीब दो एकड़ से ज्यादा की जमीन का अधिग्रहण गमाडा को सौंपेगा।

मोहाली में यह सड़क बावा व्हाइट हाउस फेज-11 से शुरू होगी, जो एयरपोर्ट रोड को क्रास करेगी। इस रोड के बीच में रेलवे ब्रिज भी पड़ेगा, जिसमें आरयूबी बनाने के लिए रेलवे से बात चल रही है। इस रेलवे अंडरब्रिज से होती हुई सड़क एट्रोपॉलिस सिटी के पास से निकलेगी। एट्रोपालिस सिटी का एरिया गमाडा विकसित करने की तैयारी कर रहा है। जिसमें बनने वाली सड़क से यह रोड कनेक्ट होगी।
विज्ञापन



भूमि अधिग्रहण करने के लिए दिए निर्देश
जिला प्रशासन ने जीरकपुर नगर परिषद के क्षेत्र में पड़ने वाली 20.64 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए ईओ जीरकपुर अशोक कुमार पथारिया को निर्देश दिए हैं। गमाडा की ओर से जिला प्रशासन को पहले ही इसके बारे में लेटर लिखा जा चुका है, जिसके बाद डीसी ने ये आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



कोट्स
दयालपुरा से एयरपोर्ट रोड की कनेक्टिविटी इस सड़क के बनने के साथ ही शानदार हो जाएगी। इसका प्लान तैयार है, अभी जमीन अधिग्रहण किए जाने के बाद पूरा काम शुरू हो जाएगा। बाबा व्हाइट हाउस की ओर से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही रेलवे को भी आरयूबी बनाने के लिए लिखा जा चुका है। इस सड़क के निर्माण से मोहाली या फिर एयरपोर्ट से सीधे जीरकपुर निकलने वाले लोगों को राहत मिल जाएगी। - नवीन कंबोज, सुपिरिंटेंडेंट इंजीनियर

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें