फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पेंशनरों व कर्मचारियों की मांगों को किया जा रहा नजरअंदाज, संघर्ष का किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। पेंशनर्स भलाई संस्था की एक मीटिंग स्थानीय गुरुद्वारा हरगोबिंदगढ़ साहिब में रणधीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में नेताओं ने पेंशनरों की मांगों को लेकर सरकार द्वारा अपनाई जा रही टालमटोल की नीति की कड़े शब्दों में निंदा की और कड़ा संघर्ष की चेतावनी दी। राम कृष्ण, रणधीर सिंह व अन्य ने पंजाब सरकार द्वारा पेंशनरों व कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज करने तथा संगठनों को बार-बार मीटिंग के लिए समय देने के बाद भी मीटिंग न करने की कड़े शब्दों में निंदा की। नेताओं ने कहा कि यदि नई तिथि पर मीटिंग में कोई सार्थक निष्कर्ष नहीं निकला और उनकी मांगें नहीं मानी तो पेंशनर राज्य स्तर पर संघर्ष करने को मजबूर होंगे। इस मौके निर्मल सिंह, हरचंद सिंह, दर्शन सिंह, गुरनाम सिंह, कुलदीप सिंह, रणधीर सिंह, गुणवंत सिंह, महिंदर सिंह खोखर, मलागर सिंह, सुरिंदर सिंह, लछमण सिंह, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें