फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: प्रभ आसरा के बच्चों ने स्पेशल ओलंपिक जीते पदक, संस्था का नाम किया रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। प्रभ आसरा में रह रहे बच्चों ने स्पेशल ओलंपिक नेशनल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया है। विजेता खिलाडिय़ों का संस्था में पहुंचने पर उनको सम्मानित किया गया। संस्था के मुख्य सेवादार शमशेर सिंह और राजिंदर कौर ने बताया कि गुजरात में आयोजित स्पेशल ओलंपिक नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेते हुए संस्था की सोनी ने बैडमिंटन के सीनियर ग्रुप (महिला सिंगल) में स्वर्ण पदक जीता, जबकि प्रवीन ने बैडमिंटन के सीनियर ग्रुप (महिला सिंगल) में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। रामू देवी और यूनिफाइड पार्टनर संजना ने पंजाब महिला वॉलीबॉल टीम से खेलते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं निंदर सिंह ने पंजाब सीनियर पुरुष वॉलीबॉल टीम से खेलते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। विजेता बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पेशल ओलंपिक की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें