फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: धरने की बिजली काटने पर फेज-11 में लगाया जाम, एक घंटे वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मंगलवार रात प्रशासन द्वारा धरना स्थल की बिजली आपूर्ति बंद किए जाने के विरोध में किसानों ने फेज-11 में सड़क जाम कर दिया। इस जाम के कारण करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




बिजली बंद होने से किसान नाराज हो गए। उन्होंने इसके विरोध में फेज-11 में सड़क पर जाम लगा दिया। अचानक जाम लगने से आसपास के मार्गों पर भी दबाव बढ़ा। कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए। मोंगा के किसानों समिंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह और इंदरजीत सिंह ने इसे अनुचित बताया। करीब एक घंटे बाद प्रशासन ने बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली दोबारा शुरू होने के दस मिनट बाद किसानों ने जाम खोल दिया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें