फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मजीठिया की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, 14 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की जमानत याचिका पर अदालत तारीख पर तारीख दे रहा है। आज भी अदालत ने फैसला सुरक्षित रखकर मामले में अगली तारीख 14 अगस्त तय की है। वीरवार सुबह साढ़े 10 बजे मामले में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अदालत ने छठी बार फैसला सुरक्षित रखा है। मंगलवार को जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। एक घंटा दोनों पक्षों के वकीलों में बहस हुई। सुनवाई के दौरान कोई नतीजा निकलकर सामने नहीं आया। बहस के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर फैसला फिर सुरक्षित रख लिया। फैसले के लिए 13 अगस्त की तारीख तय की है। आज फिर कोई फैसला नहीं सुनाया गया। सुनवाई के दौरान मजीठिया की पत्नी एवं विधायक गुनीव कौर भी अदालत में मौजूद थीं। मजीठिया के वकील ने बताया कि दोनों पक्षों की बहस खत्म हो चुकी है। उन्हें उम्मीद है कि कल अदालत अपना फैसला सुना देगी।


बैरक बदलने पर फैसला 21 तक सुरक्षित रखा
मोहाली। मजीठिया की बैरक बदलने की याचिका पर भी मंगलवार को कोर्ट का फैसला आना था लेकिन दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले में 21 अगस्त तक फैसला सुरक्षित रख लिया है। मजीठिया की पत्नी गुनीव कौर ने आज भी कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मामले को लटकाने में जुटी है। सरकार अपने दावों को साबित नहीं कर पा रही है। बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में उनके घर अमृतसर से गिरफ्तार किया था। इस समय बिक्रमजीत सिंह मजीठिया नाभा जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें