फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में फिर सक्रिय हुआ निगम, रेहड़ी-फड़ी वालों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना काल में बाजारों में शोरूम के बरामदों में नियमों को ताक पर रखकर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालोें के खिलाफ नगर निगम एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसके तहत शनिवार को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की और निगम की टीम कई रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान उठाकर ले गई। निगम के अधिकारियों ने कहा कि किसी को भी नियम तोड़कर रेहड़ी-फड़ी नहीं लगाने दी जाएगी और उन्होंने इसके लिए लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार को नगर निगम की टीम फेज-3बी2 की मार्केट में पहुंची। इस दौरान शोरूमों के आगे बरामदों में रखा गए सामान को नगर निगम की टीम ने हटाया। निगम सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह की अगुवाई में टीम ने फुटपाथ पर लगी रेहड़ियों को भी हटाया। नगर निगम को इस संबंधी काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि मार्केट में रेहड़ी और छोटे दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। जिससे पैदल चलने में लोगों को परेशानी आती है। नगर निगम की ओर से पहले भी कई बार इन रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, लेकिन इसके बावजूद यह लोग दोबारा आकर खड़े हो जाते हैं, इसलिए बाजार में पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें