जीरकपुर। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब नौ दिसंबर तक हर रविवार को छतबीड़ चिड़ियाघर बंद रहेगा। यह फैसला कोरोना महामारी की रोकथाम कके लिए मोहाली के डीसी गिरीश दियालन ने लिया है। चिड़ियाघर के निदेशक एम सुधागर ने बताया कि सरकारी आदेश के बाद हर रविवार को नौ दिसंबर तक जू बंद कर दिया गया है। वहीं, एक दिन में 2700 दर्शकों को अंदर जाने के अनुमति थी, लेकिन रविवार को वीकेंड के चलते पर्यटकों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा होती है। उन्होंने बताया कि अगले आदेश तक हर रविवार को चिड़ियाघर बंद रहेगा और इस सोमवार को होली के कारण भी बंद रहेगा।