फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: संपर्क मार्ग खस्ताहाल, गड्ढों में गिरकर लोग होते हैं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गांव लोहगढ़ से वीआईपी रोड की तरफ जाने वाली एकमात्र सड़क की हालत खस्ता है। यह रोड लोहगढ़ के सनातन धर्म मंदिर से गोल्डन एनक्लेव होकर जाती है। इसकी हालत इतनी खस्ता है कि जगह-जगह पर गहरे गड्ढे बने हैं। इन गड्ढों में बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। इससे यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। एक तो यह सड़क इतनी तंग है कि अगर दोनों तरफ से गाड़ियां आ जाएं तो वाहनों का क्रॉस करना मुश्किल हो जाता है। दूसरा यह सड़क क्षेत्र की सबसे व्यस्त रहने वाली सड़क है। अगर किसी ने वीआईपी रोड से लोहगढ़ पार्क और गांव की तरफ आना होता है तो यह सबसे शॉर्टकट रास्ता है।
विज्ञापन



राजनीति की भेंट चढ़ गई सड़क
इस सड़क को बनाने के लिए 15 दिसंबर 2021 को तत्कालीन नगर परिषद अध्यक्ष उदयवीर सिंह ढिल्लों ने उद्घाटन किया था। इसके बाद मार्च 2022 में पंजाब में सरकार बदलने के बाद सभी विकास कार्यों पर रोक लग गई थी। यह सड़क भी उसी राजनीति की भेंट चढ़ गई थी। इस कारण लोगों को अब परेशान होना पड़ रहा है। -गुरचरण सिंह चन्नी, समाजसेवी


गड्ढों में गिरते हैं चालक
हमारी दुकानों के आगे इस सड़क पर पड़े गड्ढों में प्रतिदिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। उनको हम खुद बहुत बार उठाते हैं और प्राथमिक सहायता देने के बाद अस्पताल भेजते हैं। - पांडे, दुकानदार
विज्ञापन



इस सड़क को जल्द बनाना चाहिए
लोगों की समस्या को देखते हुए नगर परिषद को इस सड़क को जल्द बनाना चाहिए। अधिकारियों और स्थानीय नेताओं को इसकी तरफ ध्यान देते हुए ईमानदारी से काम करना चाहिए। समस्या में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। - सोहन सिंह, स्थानीय निवासी


इस सड़क पर जो भी गड्ढे बने हैं, उन्हें ठीक करने के लिए जल्द ही एस्टीमेट बनाकर इन्हें ठीक करवा दिया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। -सवनीत सिंह, जेई, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें