फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकोली स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल, घंटों धूप में खड़े होकर करना पड़ रहा बारी का इंतजार

विज्ञापन
कोरोना टेस्ट के लिए धूप में खड़े लोग। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। पीरमुछल्ला, ढकोली, बलटाना और जीरकपुर निवासी ध्यान दें। अगर आपकी तबीयत खराब है या कोरोना जांच के लिए ढकोली के सामुदायिक स्वास्थ्य में केंद्र जा रहे हैं, तो प्रबंध करके जाएं। सामुदायिक केंद्र में बारी का इंतजार करने के लिए घंटों धूप में खड़े रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं अगर जांच के बाद कोरोना संक्रमित पाए जाने पर यदि आप आरोग्य सेतु एप के सहारे बैठे हैं तो इससे भी निराशा ही हाथ लगने वाली है। विभाग को जानकारी देने के बावजूद न तो कोरोना किट मिल रही है न ही दवाई।
ढकोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जीरकरपुर के करीब तीन लाख लोग निर्भर हैं। इस समय कोरोना के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना की जांच के लिए ट्राइसिटी के सभी सरकारी अस्पतालों में अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन ढकोली में इसके विपरीत है। यहां मुख्य इमारत की बजाय छोटे से कमरे में कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। जांच करवाने के लिए आने वाले लोगों को धूप में खड़े होकर बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित ने बताई आपबीती
गणेश विहार ढकोली निवासी मनीष बांगर ने बताया कि वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को वह ढकोली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने गए थे, लेकिन वहां लाइन बहुत लंबी थी। धूप में काफी देर इंतजार करने के बाद वह बिना जांच करवाए लौट आए। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने पंचकूला के निजी अस्पताल से जांच करवाई। संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को घर में एकांतवास कर लिया और इस संबंधी आरोग्य सेतु एप पर जानकारी दी। उन्हें पंजाब सरकार की तरफ से संदेश मिला कि वह संक्रमित पाए गए हैं और तीन घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनसे संपर्क करेगी। तीन दिन बीत चुके हैं। अब तक न तो स्वास्थ्य विभाग की टीम आई न ही उनके क्षेत्र को माइक्रो कंटेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
सीएमओ के निर्देशों का उल्लंघन
कोरोना संक्रमित होने पर विभाग की तरफ से घर में एकांतवास रहने वालों को निशुल्क कोरोना किट मुहैया करवाई जाती है। सीएमओ की ओर से इस संबंधी निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिनका पालन नहीं किया जा रहा है। शहर में ऐसे कई मरीजों ने दवा और किट न मिलने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग को दी है।
फिलहाल हमारे पास किट की कमी है। शुक्रवार को किट आ जाएंगी। बाकी केंद्र के बाहर कोरोना जांच की तो अगर कोई एनजीओ सामने आती है तो शैड डलवा दिया जाएगा। - आदर्शपाल कौर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें