फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हवा के थपेड़ों के साथ बढ़ी ठंड, सुबह-शाम कोहरा भी छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला में शनिवार को सुबह और शाम हवा चलने के साथ ठंडक बढ़ गई। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण मौसम में सर्दी महसूस की गई। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंडक बनी रही।
विज्ञापन

शहर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तेज हवाओं के चलते ठंडक बनी रहेगी। सुबह और शाम के समय दृश्यता कम होने के साथ कोहरे की संभावना भी है।
सुबह-शाम वाहनों की रफ्तार धीमी
सुबह के समय कोहरे के कारण माजरी चौक सहित शहर के सभी इलाकों में वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं दिन के समय मौसम साफ होने के बाद धूप खिली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। कई लोग दिन के समय बाहर घूमने भी निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें