फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बम-बम के जयकारों से गूंज उठा शहर, निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केंद्रीय सनातन धर्म मंदिर कल्याण समिति ने शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा के दौरान शहर भर में बम-बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दी और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया।
विज्ञापन

यह शोभायात्रा फेज-6 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई फेज-11 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में जाकर संपन्न हुई। यात्रा में गोग्रास सेवा समिति की ओर से सुंदर व आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही शहर के विभिन्न मंदिरों की संकीर्तन मंडलियों ने भजन-कीर्तन करते हुए शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाई।
शोभा यात्रा के स्वागत में जगह-जगह लंगर लगाए गए। फेज-3बी2 में अमेय फाउंडेशन की चेयरपर्सन आभा बंसल की ओर से तथा फेज-5 में मां अन्नपूर्णा सेवा समिति सहित शहर की कई धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने लंगर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति की प्रधान कांता गुप्ता और महासचिव मनोज अग्रवाल ने शोभा यात्रा का स्वागत करने वाले श्रद्धालुओं व सेवा में लगे कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें