फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छह दिन से एक नाबालिग लापता, परिवार ने जताया अगवा होने का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पिछले छह दिन से गांव बलौंगी से 17 साल की नाबालिग घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पीड़ित युवती के परिवार ने शक जताया है कि उसकी बेटी को किसी अज्ञात ने अगवा कर किसी गुप्त स्थान पर बंधक बनाकर रखा हुआ है। बलौंगी पुलिस ने नाबालिग की मां के बयान पर अमन निवासी बलौंगी के खिलाफ अगवा करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक व लापता नाबालिग की तलाश शुुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पीडि़त युवती की मां ने कहा कि उसकी नाबालिग बेटी सामान खरीदने के लिए मार्केट गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। उन्होंने अपने तौर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में उन्हें पता चला कि अमन उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मां के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें