फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सोकर उठा बच्चा मां को गले लगाने गया, बोरी में पैर फंसने से गर्म पानी के पतीले में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 स्थित एक किराए के घर में सोने के बाद उठा दो वर्षीय बच्चा अपनी मां को गले लगाने गया। इस दौरान बोरी में उसका पैर फंस गया और गर्म पानी के पतीले में जा गिरा। मां ने तुरंत बच्चे को संभाला और डॉक्टर के पास ले गए। वहां आंखों में दवा लगाने के बाद बच्चे के मुंह पर सूजन से दोनों आंखें बंद हो गईं हैं। इसके बाद बच्चे के माता-पिता ने उसे सोमवार को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।घायल रौनक (2) की माता शोभा वासी फेज-1 ने बताया कि वह और उसका पति किराए के घर में रहते हैं। जहां एक ही कमरे में खाना बनाते और सोते हैं। शनिवार रात जब वह खाना बना रही थी तो बेटा रौनक सो रहा था। जो नींद से उठकर मां को गले लगाने के लिए आया। इसके बाद उसका पैर वहां पड़ी बोरी में फंस गया, इस कारण उसका मुंह सीधे गैस पर रखे गर्म पानी के पतीले में जा गिरा। वह तुरंत बेटे को गोद में लेकर पास के डॉक्टर के पास पहुंची, जहां डॉक्टर ने बेटे को दो टीके लगाए और मलहम भी दिया। इससे बच्चा अगले दिन तक तो ठीक रहा लेकिन सोमवार सुबह उठते ही बच्चे की दोनों आंखे सूजन से बंद हो गईं। बच्चा खेलते समय घर में इधर-उधर गिर रहा था और न ही वह किसी चीज को पकड़ पा रहा था। इसके बाद घर डरकर उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें