फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर गंदगी और दुर्गंध का आलम, लोग होते हैं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर मेट्रो मॉल के सामने स्थित पेट्रोल पंप के बिल्कुल साथ सड़क पर गंदा पानी लंबे समय से फैला हुआ है। इस कारण चारों तरफ दुर्गंध फैल रही है। यह सड़क भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की है। पानी फैलने के कारण सड़क को भारी नुकसान हो रहा है। इससे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी जगह के बिल्कुल साथ स्थित पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग मनोज कुमार, गुरप्रीत सिंह, अभिषेक, नेहा ने बताया कि लंबे समय से देखते आ रहे हैं कि सड़क के ऊपर गंदा पानी फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरफ किसी भी अधिकारी का कोई ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

यहां से गुजरते समय सबको परेशानी हो रही है। हाईवे के किनारे जो ड्रेन बनी हुई है वह भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ही है। यह पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा है। लोगों का कहना है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देकर तुरंत इस समस्या का समाधान करवाना चाहिए। दोपहिया वाहन चालक जब यहां से गुजरते हैं तो कई बार कोई वाहन पानी की तरफ से ओवरटेक करना है तो गंदा पानी दो पहिया वाहन चालक के ऊपर पड़ जाता है। इस कारण यहां पर कई बार लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।



यह ड्रेन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की है, जिसमें से गंदा पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि लोगों द्वारा इस ड्रेन में गैर कानूनी तरीके से सीवरेज के कनेक्शन डाले हुए हैं। हम समय-समय पर चेक करके बहुत बार उन अवैध कनेक्शन को बंद भी कर चुके हैं लेकिन फिर भी लोगों द्वारा नियमों के विपरीत काम किया जा रहा है। इस संबंध में हमने नगर परिषद जीरकपुर के अधिकारियों से संपर्क किया हुआ है और जल्द ही सारे के सारे अवैध सीवरेज के कनेक्शन जो इस ड्रेन में जुड़े हुए हैं उन्हें बंद करवा देंगे। इसके बाद ही इस समस्या का समाधान होगा। - आसिम बांसल, अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें