फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब स्कूल बोर्ड ने बढ़ाई दाखिले की अंतिम तिथि, 28 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2025-26 के लिए अन्य राज्यों के बोर्डों से आने वाले विद्यार्थियों के दाखिले की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी है। हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ाई गई है। बोर्ड से जारी नोटिस के अनुसार अब विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक 3,100 रुपये और 1 नवंबर से 28 नवंबर के बीच 5,100 रुपये का शुल्क भरकर ऑनलाइन इंटर-बोर्ड माइग्रेशन के जरिए दाखिला ले सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 28 नवंबर के बाद किसी भी विद्यार्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे अंतिम तिथि का सख्ती से पालन करवाएं। यदि किसी विद्यार्थी का दाखिला समय पर नहीं हो पाता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रमुख की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें