नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला, लोगों में भारी रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
कुराली। स्थानीय शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं। चोर बेखौफ चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। परंतु पुलिस इनको रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। शहर में पिछले 24 घंटों में तीन चोरी की वारदात हो चुकी हैं। इनमें चोर हजारों रुपए का कीमती सामान ले गए।
पहली चोरी में शहर के पपराली मार्ग पर स्थित नई अनाज मंडी की दीवार पर लगे लोहे के एंगल और कांटेदार तार सहित एंगल को काटकर ले गए। इस संबंधी जानकारी देते मंडी के ठेकेदार लखबीर सिंह चौकीदार मूल खान ने बताया कि मंडी की इस नई दीवार पर लोहे के एंगल लगाकर कांटेदार तार लगाई हुई थी परंतु चोर कुछ ही घंटों में इन लोहे के एंगल काटकर चोरी कर ले गए। लखबीर सिंह ने बताया तीन दर्जन के करीब दीवार पर एंगल से सभी को किसी तेजधार हथियार से चोर काट कर ले गए। इसकी कीमत हजार के करीब है। दूसरी चोरी की घटना शहर के गौहर रोड पर हुई। जहां पर एक दुकानदार ने अपनी दुकान से कुछ दूरी पर एक जनरेटर रखा हुआ था। इस संबंधी जानकारी देते पार्षद भारत भूषण वर्मा, अजय कुमार और आकाश जी ने बताया कि इमरजेंसी के लिए यह जनरेटर उन्होंने रखा था। परंतु चोर इसका सारा कीमती सामान ले गए। इससे उनका हजारों रुपए का नुकसान हो गया। तीसरी चोरी की घटना संबंधी जानकारी देते नरेश वर्मा ने बताया कि शहर की कृष्ण मंडी के पास उनका घर का काम चल रहा है और वहां पर बिजली की नई तारे डाली जा रही थी परंतु चोर इन सभी तारों को चोरी कर कर ले गए जिस कारण उनका हजारों रुपए का नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि चोर की घटना सीसीटीवी कैमरा मे कैद हो चुकी है इन सभी लोगों ने पुलिस प्रशासन से शहर में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े प्रबंध करने और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।