फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसाइटी में खड़ी कार को लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर स्थित पोंटा होम सोसाइटी में रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे बीएमडब्ल्यू कार को अचानक आग लग गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड जीरकपुर को दी।
विज्ञापन

हालांकि सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। लोगों ने बताया कि जब कार को आग लगी थी तो वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने सोसाइटी के आग बुझाने के यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश को लेकिन वह इसमें असफल रहे। वहीं, सूचना मिलने के पांच मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंच गई थी लेकिन कार को जलने से नहीं बचा पाए। फायर ब्रिगेड ऑफिसर राजीव कुमार ने गाड़ी को आग शार्ट सर्किट के चलते लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें