फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के लगाए गए बोर्ड उतारे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर काउंसिल चुनाव 14 फरवरी को हैं। ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से आचार संहिता लागू कर दी गई है। जीरकपुर में जगह-जगह सरकारी व गैर सरकारी इमारतों पर राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों के बोर्ड लगे थे जिन्हें ईओ संदीप तिवाड़ी के निर्देशों पर उतारना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, कुछ दिन पहले अवैध होर्डिंग्स लगे होने की खबरें प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया था। शहर में किसी भी पार्टी के उम्मीदवार की ओर से नगर परिषद से विज्ञापन की इजाजत नहीं ली गई थी। शहर की ज्यादातर सरकारी इमारतों व बिजली के खंभों पर कांग्रेस नेताओं के होर्डिंग्स लगे हुए हैं।
बता दें कि दो दिन पहले ही बिना इजाजत के बोर्ड लगाने को लेकर अकाली-कांग्रेसियों में झड़प होते -होते बची थी। जहां कांग्रेसियों की गुंडागर्दी की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह मामला भी प्रशासन के पास पहुंचा था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए शहर में नेशनल हाइवे पर होर्डिंग्स लगाने का क्रम बदस्तूर जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें