फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिक सिटी की चारदीवारी तोड़ी, एसडीएम को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शिवालिक सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एसडीएम को पत्र लिखकर मांग की है कि शिवालिक सिटी की चारदीवारी को अवैध तरीके से तोड़ने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसोसिएशन ने इस पत्र की प्रतियां डीएसपी खरड़, हलका विधायक कंवर संधू तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग को भी भेजी हैं।
विज्ञापन

एसोसिऐशन ने पत्र में लिखा है कि शिवालिक सिटी पुडा अप्रूवड कॉलोनी है और इसे पुडा के दिशानिर्देश अनुसार विकसित किया गया है। वहीं जब से शिवालिक सिटी को नगर काउंसिल खरड़ ने अपने अधिकार क्षेत्र में लिया गया है, तब से ही इस कॉलोनी में नगर काउंसिल के अधिकारियों की मिलीभगत से लगातार अवैध गतिविधियां हो रही हैं। 11 मई 2021 को शिवालिक सिटी की चारदीवारी को अवैध ढंग से तोड़ दिया गया था, जिसकी शिकायत एसडीएम खरड़ को 12 मई 2021 को की थी, परंतु शिकायत दर्ज होने के बावजूद बनाई गई दीवार को दोबारा 9 जुलाई 2021 की रात को फिर तोड़ दिया गया, जिस कारण शिवालिक सिटी के निवासियों की सुरक्षा तथा जान-माल के नुकसान का खतरा पैदा हो गया है। एसोसिऐशन ने मामले को वार्ड की मौजूदा पार्षद कर्मजीत कौर को भी बताया है।
शिवालिक सिटी की चारदीवारी को शिवालिक सिटी के साथ साथ बन रही कॉलोनियों के बिल्डरों द्वारा बार-बार तोड़ देने के कारण शिवालिक सिटी के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने मांग की है कि शिवालिक सिटी के निवासियों की सुरक्षा तथा जान-माल की रक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध ढंग से तोड़ी गई दीवार को जल्द बनवाया जाए और आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें