फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात : मिस्त्री की चाकू से हत्या कर शव पहली मंजिल पर छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-66 स्थित निर्माणाधीन घर में मामूली बात पर मजदूरी करने वाले एक युवक ने 48 वर्षीय राज मिस्त्री बूटी चौधरी की हत्या कर दी। आरोपी ने मृतक के शरीर पर पत्थर और चाकू से कई बार हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी की पोल न खुल जाए ऐसे में वह मृतक का शव किसी चीज में लपेट कर निर्माणाधीन उक्त घर की पहली मंजिल पर छिपा दिया। लेकिन जब अन्य मजदूर काम पर आए तो उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उमेश निवासी प्रताप नगर, यूपी हाल निवासी सेक्टर-66 बी के रूप में हुई है। आरोपी पर पुलिस ने सोहाना थाने में हत्या समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, आरोपी को बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट रोड के नजदीक सेक्टर-66 में एक घर का निर्माण चल रहा है। घर के निर्माण में दो मिस्त्री और चार मजदूर काम कर रहे थे। जबकि कुछ मजदूर इसी निर्माणाधीन घर में रह रहे थे। रविवार को उमेश नाम का मजदूर काम पर नहीं आया था। इसी बात को लकर उसकी राज मिस्त्री बूटी चौधरी से बहस बाजी हो गई। इस बात को उमेश ने दिल पर ले लिया था। सोमवार की रात उमेश ने बहाने से बूटी चौधरी के साथ मिलकर शराब पी। जब बूटी सिंह नशे में टल्ली हो गया तो उमेश ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद चाकू से कई बार उसके शरीर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बूटी सिंह की हत्या का राज न खुल जाए। ऐसे में उसने उसकी लाश किसी चीज में लपेट कर घर की ऊपरी मंजिला में छिपा दी। अगले दिन जब बूटी सिंह काम पर नहीं आया तो अन्य मजदूरों ने उमेश से पूछा, लेकिन वह पहले टाल मटौल करने लगा। इसके बाद उसने कहा कि बूटी सिंह इस समय जीरकपुर में है। मजदूरों को उस पर संदेह हुआ क्योंकि बूटी सिंह का मोबाइल फोन बंद आ रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद मजदूरों ने जब ऊपरी मंजिल पर जाकर देखा तो बूटी सिंह की लाश वहां पर पड़ी हुई थी। मजदूरों ने ठेकेदार और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर लिया। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें