फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया-8बी में एक इमारत के पानी के टैंकर में तैरता मिला शव, पिलर पर अंग्रेजी में लिखा हुआ था... भाग जाओ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी स्थित निर्माणाधीन 18 मंजिला इमारत में पानी के टैंकर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। वीरवार को यहां से मिला यह शव करीब 8 दिन पुराना बताया जा रहा है, जो कि पूरी तरह गल चुका है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीमें मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। थाना फेज-1 के एसएचओ शिवदीप सिंह बराड़ ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक जिस जगह यह इमारत है उसके पास की कॉलोनी के बच्चे अकसर यहां खेलने आते हैं। बेसमेंट में बने पानी के टैंकर में पानी भरा हुआ है। वीरवार को यहां खेलते बच्चों ने अचानक पानी में तैरता हुआ शव देखा और इसकी सूचना नजदीक की फैक्ट्री वालों को दी। फैक्टी वालों की सूचना पर यहां पुलिस और फॉरेंसिक लैब की टीमें पहुंची।
इस दौरान जब दोनों टीमें जांच कर रही थी तो यहां नजदीक ही एक पिल्लर पर अंग्रेजी के शब्दों में लिखा हुआ था ‘भागो जाओ मौत’। टीम ने इसके फोटो और इस जगह के सैंपल ले लिए हैं।
विज्ञापन

हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही मौत के कारण का पता चला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। हालांकि पुलिस कई एंगल पर काम कर रही है। वहीं, इस इमारत में किसी के भी अंदर आने पर मनाही है, जो लोग यहां पहुंचे होंगे वह इस इलाके को अच्छी तरह जानते होंगे। पुलिस अब इस इमारात के आसपास के लोगों से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें