फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रात को चोरी बाइक दूसरे दिन टूटी-फूटी हालत में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। दो अगस्त की रात तीन चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। सीसीटीवी खंगालने और पुलिस को शिकायत देने के बाद तीन अगस्त को घर के पास ही टूटी-फूटी हालत में बाइक मिली। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

अनिल मंडल ने बताया जब वह सुबह 8 बजे उठा तो उसकी बाइक गायब थी। इसके बाद तलाश करने के बाद ही बाइक नहीं मिली। मामले की तीन अगस्त को नयागांव थाने में बाइक चोरी की शिकायत दी गई। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द चोरों को पकड़कर बाइक बरामद कर ली जाएगी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दो अगस्त को तीन चोर आए। दो गली में पैदल अपना मुंह छिपाकर चल रहे थे। एक चोर बाइक लेकर गया, थोड़ी दूर आगे जाने पर तीनों उसमें बैठकर भाग गए। अनिल मंडल ने बताया कि तीन अगस्त दोपहर तीन बजे के करीब बाइक घर से लगभग 300 मीटर दूर गली में खड़ी मिली। वह कई जगह से टूटी पड़ी थी। उसकी पेट्रोल की टंकी, चेनगार्ड, मेन हैंडल लॉक टूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें