मोहाली। पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला मोहाली इकाई की विशेष बैठक थाना फेज-11 परिसर स्थित जिला कार्यालय में अध्यक्ष महिंदर सिंह (इंस्पेक्टर रिटायर्ड) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। जिला महासचिव डॉ. दलजीत सिंह कैलो ने बताया कि बैठक में पेंशनरों की लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने की मांग की गई। एसोसिएशन ने सरकार से अपील की कि पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया एकमुश्त जारी किया जाए। बैठक में सतनाम सिंह, जीपी सिंह, परमजीत सिंह, हरविंदर कुमार, मनमोहन सिंह, राज कुमार, बलविंदर सिंह, अमर सिंह और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।