फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से ग्रंथी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। थाना हंडेसरा के निकट हुमायूंपुर तंसिबली-पंजोखरा लिंक मार्ग पर वीरवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक तकविंदर सिंह निवासी हुमायूंपुर है। मृतक ग्रंथी का काम करता था। एएसआई जेपी सिंह ने बताया कि तकविंदर सिंह अपने चचेरे भाई गुरदीप सिंह के साथ अलग-अलग बाइक पर हुमायूंपुर-तंसिबली से पंजोखरा लिंक मार्ग से जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वे कुछ आगे बढ़े तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। तकविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद ट्राली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जांच कर ट्रैक्टर चालक सुखविंदर सिंह निवासी हंडेसरा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें