पंचकूला। सेक्टर-25 में शनिवार देर रात नकदी लेकर जा रहे सेल्समैन की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर 95 हजार रुपये लूटने के सभी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। सेक्टर 19 निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान से 95 हजार 500 रुपये कैश लेकर मालिक को देने जा रहा था। सेक्टर-25 में चार बदमाशों ने रोककर उससे रुपये लूट लिए।