फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को हथियार सप्लाई करने का आरोपी 16 तक रिमांड पर, यूपी से पकड़ा था

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के आतंकियों और गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में यूूपी से गिरफ्तार किए गए जावेद को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। जावेद की निशानदेही पर पुलिस ने एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं। अदालत ने उसे 16 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नवंबर, 2019 में जावेद ने जेल में बंद धर्मेंद्र गुगनी के निर्देश पर तीन पिस्टल उसके सहयोगी को सप्लाई की थीं। वह पंजाब के गैंगेस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्ढा को भी अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है। जावेद ने गुगनी और सुखप्रीत को आशीष के साथ मिलकर .32 बोर की 50 पिस्टल सप्लाई की थीं।
जावेद पंजाब पुलिस की ओर सेे थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में दर्ज मुकदमे में भी वांछित है। जबकि मेरठ के किठौर थाने में जावेद के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के 9 मुकदमे दर्ज हैं। उसे यूपी में हापुड़ के नजदीक से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें