जतिंदर ने कहा कि उसने युवक से कहा कि उनका घर अब पास ही है। वह उसे घर छोड़ देगा, वहां जाकर वह दवा ले लें लेकिन वह नहीं माने। इतनी देर में कंडक्टर सीट पर बैठे युवक ने उस पर पिस्टल तान दी और पीछे वाला युवक भी गाड़ी में बैठकर उसे किरच से डराने लगा।
जतिंदर ने लुटेरों से कहा कि वह उससे पैसे ले लें। उसने उन्हें अपना पर्स दे दिया। उसके पर्स में करीब 10 हजार रुपये थे जो, उन्होंने निकाल लिए। उसके बाद पीछे से गाड़ियां आती दिखाई दीं तो पीछे बैठा युवक बाहर निकला और उसे गाड़ी से खींचकर नीचे उतार दिया।
दोनों उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। उसने एक राहगीर की मदद से उनका पीछा भी किया लेकिन वह उनके हाथ नहीं आए। पुलिस ने बाद में जतिंदर के बयान पर दो अज्ञात पर कार लूट का मामला दर्ज किया था। जतिंदर ने बताया कि अब तक उसे उसकी गाड़ी नहीं मिली है। उसे शक है कि सुखदेव सिंह की हत्या में शामिल दो लोग उसकी कार लूटकर फरार हुए थे। वह उनका चेहरा पहचानता है।
मैं इस मैटर को वैरिफाई करवाता हूं। जतिंदर को मिलने के लिए बुलाया जाएगा और उससे पूरी जानकारी लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी। - हरसिमरन सिंह बल, डीएसपी सिटी-2 मोहाली।