फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हेरोइन रखने के मामले में आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हेरोइन रखने के मामले में गिरफ्तार आरोपी हैप्पी को जिला अदालत ने जमानत दे दी। आरोपी ने जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। उसके खिलाफ चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। एफआईआर के मुताबिक, एंटी नारकोटिक सैल को सूचना मिली थी कि गुरप्रीत सिंह नाम का व्यक्ति टैक्सी चालता है और सेक्टर-28 में किराए के मकान में रहता है। वह रामगढ़ के आसपास हेरोइन सप्लाई करता है। वह एक दिसंबर 2023 को दोपहर साढ़े 12 बजे सेक्टर-28 सामुदायिक केंद्र के सामने बनी पार्किंग में हेरोइन लेकर अर्टिगा कार से आएगा। पुलिस की टीम ने बताई गई कार रोकी और चेकिंग में कार के डैश बोर्ड से 10 ग्राम 68 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने बताया था कि वह हैप्पी नामक युवक से हेरोइन खरीदता है। इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद हैप्पी को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें