मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं मार्च 2024 की वार्षिक परीक्षा (ओपन स्कूल सहित) की डेटशीट की घोषणा कर दी है। शिक्षा बोर्ड ने जारी सूचना के अनुसार पांचवीं की वार्षिक परीक्षा सात से 14 मार्च तक, आठवीं की वार्षिक परीक्षा सात से 27 मार्च तक, 10वीं की वार्षिक परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 13 फरवरी से 30 मार्च तक बोर्ड द्वारा स्थापित केंद्रों में आयोजित की जाएगी।