फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: थार चालक ने बच्चे को मारी टक्कर, विरोध करने पर बड़े भाई को भी किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बीती रात फेज-3बी2 मार्केट में एक सड़क हादसे में दस वर्षीय बच्चा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि एक थार गाड़ी के चालक ने बच्चे को टक्कर मार दी। एकम के बाएं पैर में चोट आई है। टक्कर के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसमें बच्चे के बड़े भाई को भी चोटें आईं हैं। दोनों घायल भाइयों को उपचार के लिए फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने घायलों के बयानों के आधार पर संबंधित थाने को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

फेज-4 निवासी 10 वर्षीय घायल एकम ने बताया कि उसके पिता की 3बी2 में फास्ट फूड की दुकान है। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह दुकान के सामने सड़क पर खड़ा था, तो दूसरी तरफ से एक थार आई। उसमें चार लड़के और एक लड़की सवार थी।थार चालक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए गाड़ी चला रहा था, जिस कारण उसने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आसपास के दुकानदार मौके पर जमा हो गए।
दुकानदारों और एकम के परिजनों ने थार सवारों को उनकी गलती बताई तो वे भड़क गए। इसके बाद गाली-गलौज करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीसीआर को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई, जिसमें एकम का बड़ा भाई हरजस सिंह (20) घायल हो गया। इस दौरान थार सवारों ने अन्य लोगों को भी बुला लिया। थोड़ी देर में करीब 10 लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें