फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रिब्यून कॉलोनी की मार्केट में चार दिन से बिजली गुल, दुकानों में रखा सामान हुआ खराब

विज्ञापन
बिजली की समस्या बताते दुकानदार। संवाद 
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र के ट्रिब्यून कॉलोनी के नजदीक स्थित मार्केट की बिजली चार दिन से बंद है। इस कारण करीब 16 दुकानदार परेशान हैं।दुकानदारों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग का जेई, एसडीओ और एक्सईएन तक फोन नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाकर कहा कि लाइनमैन बिना रुपये लिए काम नहीं करता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दुकानों के ऊपर परिवार भी रहते हैं। छोटे बच्चों के अलावा अन्य लोग भी बिजली-पानी की तंगी से परेशान हैं। बिजली नहीं होने से दुकानों में रखा दूध, दही, आइसक्रीम और फ्रोजन का सामान खराब हो गया है। लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी है।



हमारे सभी लाइनमैन हड़ताल पर हैं। एक ही कर्मचारी 24 घंटे की ड्यूटी कर रहा है। वह जाकर बारी-बारी सभी शिकायतों का निपटारा कर रहा है। लोगों के भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद हैं। - आशीष कुमार जेई , बिजली विभाग, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें