फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: न्यू चंडीगढ़ में चोरों का आतंक, एक हफ्ते में दो बड़ी चोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू चंडीगढ़ में चोरों का आतंक, एक हफ्ते में दो बड़ी चोरियां
विज्ञापन

पहले मामले में 22 लाख नकदी और साढ़े चार लाख के गहने ले गए
लोगों की मांग- इलाके में बीट बॉक्स लगाने के साथ ही पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए

संवाद न्यूज एजेंसी
मुल्लांपुर। न्यू चंडीगढ़, ईको सिटी और इसके साथ सटे इलाके में चोरियां बढ़ने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में न तो पुलिस गश्त करती है और न ही यहां पर पुलिस के बीट बॉक्स हैं। मुल्लांपुर थाना भी काफी दूर है। ईको सिटी के पास मुल्लांपुर थाने का नया भवन बन चुका है पर कागजी कार्रवाई के चलते अभी थाना यहां शिफ्ट नहीं हुआ है। इलाके में पिछले एक हफ्ते में दो बड़ी चोरियां होने के साथ ही झपटमारी के केस भी बढ़े हैं।
पहले मामले में ईको सिटी के मकान नंबर-1373 में रहते अजय कुमार ने बताया कि वह रियल एस्टेट का काम करता है। 27 मार्च को रात करीब 8.30 बजे वह परिवार के साथ खरड़ में शादी समारोह के लिए घर से निकले थे। जब शादी समारोह से करीब दो घंटे बाद घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से 22 लाख रुपये नकदी और साढ़े चार लाख रुपये के गहने गायब थे। चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ दिए। हालांकि अजय ने कहा कि घटना के बाद जब उन्होंने घर की अच्छी तरह से जांच की। इस दौरान चार-चार लाख रुपये के दो कड़े व साढ़े तीन लाख का सोने का ब्रेसलेट व उनकी पत्नी का मंगलसूत्र उन्हें मिल गया था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर मुल्लांपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामला भी ईको सिटी-1 का है। इसमें 3 अप्रैल को मकान नंबर-1439 के घर पर दिनदिहाड़े करीब दोपहर सवा तीन बजे चोर घुस आए। परिवार के सदस्य सभी लोग अपने-अपने काम से गए हुए थे और जब आए तो देखा कि घर से कीमती सामान व नकदी गायब था। यही नहीं, इस चोरी की वारदात में भी चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ दिए। इतना नहीं, घर में रखे फर्नीचर व अन्य सामान की भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें