फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली जिले में कोहरे का आतंक, आए दिन सड़क हादसों में जा रही लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आजकल सुबह सवेरे और शाम को अंधेरा होते ही पूरे जिले को घना कोहरा अपने आगोश में ले लेता है। इस दौरान रात से लेकर सुबह करीब 8 बजे तक आलम यह हो जाता है कि वाहन चालकों को धीमी गति से चलने के बाद भी सामने कुछ दूरी तक कुछ भी दिखाई नहीं देता। ऐसे में कोहरे के आतंक से सड़क हादसे होने का अंदेशा ज्यादा बढ़ा जाता है। पिछले कुछ दिनों से सुबह-शाम जब से कोहरा पड़ना शुरू हुआ है, तभी से कोहरे के कारण वाहन टकराने की वजह से सड़क हादसे भी बढ़ गए हैं। आजकल कोहरे के इस मौसम में कारों और अन्य वाहनों से सफर करना जोखिम भरा है। यहां तक कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी यह हिदायत है कि जरूरी न हो तो घर से न निकलें।इस संबंधी डीएसपी ट्रैफिक महेश कुमार सैनी ने कहा कि आजकल घने कोहरे के मौसम को देखते हुए अभियान चलाकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। छोटे-बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, साथ ही सड़क किनारे रिफ्लेक्टर वाली पट्टियां भी लगाई जा रही हैं, जिससे वाहन चालकों को सड़क ठीक से दिख सके। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मौसम में वाहन चलाना वैसे भी खतरे से खाली नहीं है। कोशिश करें धुंध के समय वाहन लेकर बाहर न निकलें। अगर निकलना भी पड़ रहा है तो वाहन धीरे चलाएं, ओवरटेक करते समय एहतियात बरतें। बता दें कि ऐसे मौसम में ओवरस्पीडिंग तो जानलेवा है, क्योंकि कोहरे में विजीबिलिटी बिलकुल कम रहती है। समझदारी इसी में है कि चालक किसी वाहन को ओवरटेक न करें और अपने बायीं तरफ ही वाहनों को चलाएं।
विज्ञापन



बारिश का इंतजार

शहर के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में कोहरा ज्यादा है। खेतों में पानी लगा होने के कारण कोहरा ज्यादा रहता है। बड़े-बड़े टिप्पर, कंबाइन, ट्रैक्टर गुजरते है। गांव के बीच रास्ते भी सिंगल जिस वजह से हादसों का खतरा और भी बढ़ जाता है। किसानों का कहना है कि कि खेतों गेहूं की फसल बोई हुुई है जिसे रोज पानी लगाना पड़ रहा है। अगर बारिश हो जाए तो कोहरे तो छंटेगा ही साथ-साथ फसलों को भी फायदा होगा।
शहर में शुरुआती दिनों में हुए गंभीर हादसे आए दिन शहर के किसी न किसी हिस्से में घने कोहरे के कारण हादसे हो रहे हैं। सुबह और देर रात के समय जीरों विजीबिलिटी होती है, जिस कारण खास कर बड़े वाहन छोटे वाहन को देख नहीं पाते और वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। कुछ दिन पहले एरोसिटी के पास स्कूटी सवार दंपती को टिप्पर ने टक्कर मार दी थी, टिप्पर चालक को कोहरे के कारण स्कूटी नहीं दिखी थी। इस कारण यह हादसा हुआ। वहीं कुराली में भी कोहरे के कारण ऑटो की टिप्पर से टक्कर हो गई। कुछ दिन पहले खरड़ फ्लाइओवर पर भी कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें