फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सियाज कार में आए झपटमार युवक की चेन झपटकर फरार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी2 मार्केट में दिनदहाड़े सियाज कार सवार झपटमार एक युवक की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित युवक 20 वर्षीय गुरपाल सिंह निवासी सेक्टर-79 ने झपटमारों की कार का नंबर नोट करके पुलिस को दे दिया है। मटौर पुलिस ने झपटमार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार के नंबर के आधार उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरपाल सिंह ने मटौर पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से पटेल नगर मलौट, जिला मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। फेज-3बी2 की में आइलेट्स की कोचिंग ले रहा है। वह 29 दिसंबर को दिन में दो बजे फेज-3बी2 की मार्केट में सामान खरीदने आया था। यहां पर वह दोस्त मनजिंदर सिंह के साथ सिंधी स्वीट्स के पीछे खड़ा होकर बातें कर रहा था। तभी एक सियाज कार में सवार कुछ युवक धीमी गति से उनके नजदीक आए और एक युवक ने कार का शीशा नीचे करके उसके गले से सोने की चेन झपट ली और कार में तेजी से फरार हो गए। उसने पीछे भागकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गए। उसने कार का नंबर नोट कर लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर पार्टी के साथ गुरपाल सिंह मटौर थाने गया और शिकायत देकर कार का नंबर सौंप दिया है। पुलिस ने झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें