फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी के वार्ड-5 में बाहरी युवकों के प्रवेश से हुआ तनाव, कांग्रेस ने लगाया बूथ कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर में नगर काउंसिल के 18 वार्डों में मंगलवार को मतदान हुआ। वार्ड नंबर 5 में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब करीब 15 बाहरी युवकों के पोलिंग स्टेशन में प्रवेश करने का मामला सामने आया। विपक्षी प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि यह फर्जी मतदान का प्रयास था। इस दौरान मौके पर हंगामा हुआ और कांग्रेस के हल्का इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने पुलिस पर बूथ कब्जे का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर एसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से बाहर निकले। गर्मी ने मतदाताओं और प्रत्याशियों दोनों के लिए परेशानी खड़ी की। 19 वार्डों में से वार्ड-19 में विरोधी प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने के कारण आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार निर्विरोध विजयी रहा। बाकी 18 वार्डों में करीब 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह 8 से 10 बजे के बीच मतदान केंद्रों पर अच्छी भीड़ रही, लेकिन दोपहर बाद बढ़ती गर्मी के कारण मतदान की गति धीमी पड़ गई।
विज्ञापन

पुलिस का दावा- फर्जी वोट नहीं डलने दिए
एसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने कहा कि शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाल लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी फर्जी वोट को डलने नहीं दिया गया और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। एसएसपी हरमन हांस ने दिनभर बूथों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मतदाताओं से बिना डर मतदान करने की अपील की।
वार्ड-14 और 15 रहे प्रमुख केंद्र
शहर के सभी बूथों पर उत्साह का माहौल रहा, लेकिन वार्ड 14 और 15 चुनावी गतिविधियों के प्रमुख केंद्र बने रहे। इन वार्डों में पूर्व नगर काउंसिल प्रधान आशू उपनेजा, उनके पति नरेश उपनेजा, भाजपा नेता मुकेश गांधी और उनकी पत्नी ज्योति गांधी मैदान में हैं। मतदान के बाद भी इन बूथों के बाहर समर्थकों की भीड़ बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें