फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रात को ताबड़तोड़ घर पर चलाईं दस राउंड गोलियां, कार का शीशा टूटा, दहशत में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़ सब डिवीजन के गांव तोले माजरा में मंगलवार रात एक व्यक्ति के घर पर ताबड़तोड़ दस राउंड फायरिंग हुई। गोलियां घर में खड़ी कार, दरवाजे और कूलर पर लगी। गोलियों से फॉर्च्यूनर कार का पिछला शीशा टूट गया था। इस वारदात में जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन परिजन दहशत के कारण सुबह तक घर के बाहर नहीं निकले। वारदात मंगलवार रात पौने तीन बजे की है। सुबह 6 बजे परिवार के लोगों ने बाहर आकर देखा तो जगह-जगह गोलियां के निशान देखे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोलियों के खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


तोले माजरा गांव निवासी संदीप सिंह ने बताया कि वह रात को घर में परिवार सहित सो रहे थे। पौने तीन बजे के करीब घर के बाहर गोलियां चलने की आवाज आई। खिड़की से झांकने की हिम्मत नहीं हुई। सुबह 6 बजे बाहर आकर तो देखा को सात गोलियां घर के मुख्य गेट पर लगी थी। चार गोलियां के निशान कूलर पर थे। उनके आसपास गोलियों के खोल पड़े थे। घर के सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति पैदल आता नजर आया है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। अंधेरा ज्यादा होने के चलते कैमरे में कुछ साफ दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी हासिल की हैं।

रात बजे के करीब पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिली थी। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। इस मामले में अज्ञात पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फायरिंग करने वालों की पहचान नहीं हुई है। इस मामले में अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है और सीआईए टीम से भी मदद ली जा रही है। - कर्ण संधू, डीएसपी खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें