फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिले में बनाएं जाएंगे 80 एमएलडी के दस नए एसटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अब जिले में तरल अपशिष्ट के उचित निपटान को सुनिश्चित करने के लिए मोहाली में 10 एसटीपी और स्थापित किए जाएंगे। साथ ही इन एसटीपी की क्षमता को 80 एमएलडी तक बढ़ा दिया जाएगा। इस मामले में जिला उपायुक्त आशिका जैन ने मीटिंग के दौरान एसटीपी की प्री टेंडरिंग औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले जिले में सीवेज के पानी का ट्रीटमेंट करने के लिए प्रति दिन 101 मिलियन लीटर की क्षमता थी। अब 46.10 एमएलडी की अतिरिक्त आवश्यकता की कमी को पूरा करने के लिए करीब 10 और एसटीपी चालू किए जा रहे हैं। जो कि 80 मिलियन लीटर क्षमता तक सीवेज के पानी का ट्रीटमेंट करेंगे। यह एसटीपी लालड़ू, डेराबस्सी, जीरकपुर, सेक्टर-83, खरड़ और नयागांव में प्रस्तावित हैं। इनमें से नयागांव के एसटीपी का काम चल रहा है।

साल 2026 तक तैयार होगा नयागांव का एसटीपी
नयागांव के एसटीपी का काम पिछले साल शुरू हुआ था। 35.52 करोड़ से होने वाला इस काम के फरवरी 2026 तक पूरा होने के आसार हैं। इसके दायरे में 4600 मीटर सीवर लाइन बिछाना और 18.50 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाना शामिल है। नयागांव में अब तक 1200 मीटर सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है। खरड़ के 15 एमएलडी और 10 एमएलडी के कार्यों को भी आवंटित कर दिया गया है। इसका भी जल्द निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें