फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दूर की जाएंगी मुख्यमंत्री और आयुष्मान भारत योजना की बाधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब मुख्यमंत्री योजना और आयुष्मान भारत योजना के बीच की बाधाओं को दूर किया जाएगा और इस दिशा में जल्द ही काम किया जाएगा। कई बार मरीजों को इसकी सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं जिससे मरीजों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

यह बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पंजाब के प्रशासनिक सचिव राहुल कुमार ने कही। उन्होंने यह बात विश्व कैंसर दिवस-2025 के अवसर पर होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो परिवारों को गहराई से प्रभावित करती है, खासतौर से पंजाब में। इसके लिए समर्पित देखभाल और ध्यान की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि मुझे शुरुआती दिन याद हैं, जब मैं संगरूर का डीसी था और एचबीसीएच ने इस सेटअप को शुरू से ही बनाना शुरू किया था। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर जागरूकता बढ़ाने और कैंसर की शीघ्र पहचान और रोकथाम करवाने के महत्व को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया था।
यहां कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई गतिविधियां की गईं। इस दौरान अस्पताल ने कई प्रतियोगिताओं की योजना बनाई, जिसमें रंगोली बनाना, पोस्टर बनाना, नारा लिखना और सर्वश्रेष्ठ वार्ड प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके साथ ही एम्स मोहाली, आरआईएमआईटी विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और चितकारा विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों ने अस्पताल परिसर में नुक्कड़ नाटक (स्ट्रीट प्ले) और अन्य जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन


अस्पताल में शुरू होगी लॉकर सुविधा
अस्पताल ने सभी मरीजों और उनके अभिभावकों के लिए लॉकर सुविधा शुरू करने की भी घोषणा की। जिससे इलाज के दौरान उनके कीमती सामान को सुरक्षित रखा जा सके। यह पहल मरीजों के समग्र अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें