फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 50 ग्राम कोकीन और 5 ग्राम आइस के साथ तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीआईए स्टाफ की टीम ने तीन लोगों को स्विफ्ट डिजायर कार से 50 ग्राम कोकीन और 5 ग्राम आइस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान सीआईए इंचार्ज हरमिंदर सिंह की टीम की ओर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सीआईए की टीम की ओर से चुनाव के मद्देनजर खरड़-कुराली रोड (गांव पडियाला के पास) पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान खरड़ की ओर से कुराली की तरफ आ रही एक स्विफ्ट कार नंबर पीबी8-ईए-2494 (जिसमें तीन युवक सवार थे) को रोककर जांच की गई तो उसमें से 50 ग्राम कोकीन और 5 ग्राम आइस बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और इनकी पहचान माणिक बब्बर उर्फ मनु, सागर बब्बर और मध्याशु (सभी जालंधर के निवासी) के रूप में हुई है।तीनों आरोपियों के खिलाफ कुराली थाने में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे यह कोकीन और आइस किससे खरीदकर लाए थे और यहां किसे सप्लाई करने वाले थे। इस मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें