मंदिर जा रहे जीजा-साले को टेंपो ने मारी टक्कर, एक की मौत
दोनों माथा टेकने के लिए जा रहे थे माता जयंती माजरी के मंदिर में, मृतक धनास निवासी
मुल्लांपुर। माता जयंती माजरी के मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रहे जीजा-साले को गांव स्यूंक के नजदीक एक टेंपो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान अनिल कुमार पासवान निवासी धनास, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता पंकज कुमार हाल निवासी धनास स्थायी, निवासी बिहार ने बताया कि वह 12 फरवरी को अपने जीजा अनिल पासवान के साथ माथा टेकने के लिए पैदल ही मंदिर जा रहे थे। इस दौरान जब वह गांव स्यूंक की ओर जाने वाले रास्ते के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने उनके जीजा को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके सिर पर काफी चोटें आईं। इसके बाद उन्होंने जीजा को राहगीरों की मदद से पीजीआई चंडीगढ़ में पहुंचाया। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद