मोहाली। बलौंगी के आजाद नगर से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 137/2 व 87 के तहत मामला दर्ज किया है। किशोरी की तलाश जारी है। परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 17 अक्तूबर को घर से सामान लेने के लिए बाजार गई थी, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। उन्होंने अपने तौर पर रिश्तेदारी और उसकी सहेलियों से भी पूछताछ की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्हें शक है कि उनकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अगवा कर लिया है।