फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ ओमेक्स के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मारी। गाड़ी की टक्कर लगने से 67 वर्षीय बंतराम बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति भगत सिंह को घायल अवस्था में सेक्टर-16 चंडीगढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। यह दोनों बुजुर्ग न्यू चंडीगढ़ ओमेक्स की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से चंडीगढ़ की तरफ से आ रही अज्ञात एक तेज रफ्तार गाड़ी आई। इसमें इन बाइक सवार दो बुजुर्गों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही 67 वर्षीय बंतराम की मौके पर ही मौत हो गई। घायल भगत सिंह को चंडीगढ़-16 अस्पताल ले जाया गया। मौके पर एंबुलेंस को लोगों ने फोन किया। इसके बाद मृतक बंतराम को एंबुलेंस में मोहाली ले गए। घटना की सूचना मिलते ही मुल्लापुर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने अपनी पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें