फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मटौर में बाथरूम में नहा रही महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी2 में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने यह हरकत उस समय की जब महिला बाथरूम में नहा रही थी। इसी बीच महिला ने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उक्त महिला की शिकायत पर पुलिस स्टेशन मटौर में आईपीसी की धारा 452 व 354ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मटौर थाने में दी शिकायत में महिला ने बताया कि फेज-3बी2 की एक कोठी में केयर टेकर का काम करती है। मकान मालिक ने उसे कोठी में ही रिहायश दी हुई है। जहां पर वह अपने पति व अन्य पारिवारिक सदस्यों सहित रह रही है। उसका पति रात की डयूटी करने उपरांत आज देर सुबह तक सो रहा था। वह बाथरूम में नहाने के लिए चली गई। इसी दौरान कोठी की दीवार फांदकर एक व्यक्ति अंदर घुसा। वह बाथरूम की कुंडी तोड़कर अंदर आकर उसके साथ हाथापाई करने लग पड़ा। महिला ने शोर मचाया तो उसका पति भी उठकर आ गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें